Solar Eclipse 2020: सूर्य ग्रहण से मिथुन राशि वालों को मानसिक कष्ट,सिंह राशि के आय के साधनों में वृद्धि

दिनांक 21 जून 2020, दिन रविवार आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को खंडग्रास सूर्यग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण गंड योग और मृगशिरा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में होगा। भारत में सूर्यग्रहण का आरम्भ प्रातः 10 बजकर 31 मिनट...

offline
Solar Eclipse 2020: सूर्य ग्रहण से मिथुन राशि वालों को मानसिक कष्ट,सिंह राशि के आय के साधनों में वृद्धि
Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली
Sun, 21 Jun 2020 2:40 PM

दिनांक 21 जून 2020, दिन रविवार आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को खंडग्रास सूर्यग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण गंड योग और मृगशिरा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में होगा। भारत में सूर्यग्रहण का आरम्भ प्रातः 10 बजकर 31 मिनट ,मध्य 12:18 बजे ई मोक्ष दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। अब से 3 घंटे बाद सूतक काल लग जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे और पूजा पाठ नहीं किया जाएगा। सूतक के दौरान घर में मंत्रों का जाप कर सकते हैं। अतः इस सूर्यग्रहण का सूतक 20 जून को रात में 9 बजकर 31 मिनट से आरम्भ हो जाएगा जो कि सूर्यग्रहण ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा।
 
उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक औऱ ज्योतिर्विद एवं वास्तुविद पं दिवाकर त्रिपाठी
   के अनुसार जानें कैसा रहेगा सूर्यग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव?

मेष : पराक्रम वृद्धि, राजकीय सम्मान या लाभ,संतान से इस संतान को कष्ट।
वृषभ : सुख के साधनों में कमी,आर्थिक परेशानी और व्यापार में अवरोध ,पारिवारिक समस्या या विवाद। 
मिथुन : शरीरिक एवं मानसिक कष्ट,दाम्पत्य में तनाव,भाई-बहनों को कष्ट, चोट या आपरेशन की भी संभावना।
कर्क : खर्च में वृद्धि, पेट या पैर की समस्या या शरीर में कहीं चोट लग सकती है,वाणी और संयम रखें ।
सिंह : आय एवं आय के साधनों में वृद्धि,शरीरिक कष्ट, दाम्पत्य का सुख मध्यम ,वाणी में मधुरता बनाएं रखें।
कन्या : परिश्रम एवं कार्यो में अवरोध,सीने की तकलीफ या घबराहट,सम्मान में अचानक कमी,माता को कष्ट।
तुला : पराक्रम में वृद्धि,भाग्य में अवरोध ,वाद-विवाद से बचें । संतान से एव संतान को कष्ट संभव।
वृश्चिक : अचानक धन खर्च, वाणी पर नियंत्रण रखें ,पेट एवं पैर की समस्या ,अचानक किसी शरीरिक कष्ट से परेशान हो सकते हैं ।
धनु : दाम्पत्य जीवन खटास आ सकती है ,प्रेम संबंधों में विवाद या तनाव । मानसिक तनाव या नकारात्मक विचार संभव।
मकर : रोग ऋण एवं शत्रु होंगे पराजित,खर्च में वृद्धि या अधिकता ,यह ग्रहण शुभ फल प्रदान करने वाला होगा।
कुंभ : संतान को कष्ट या संतान से कष्ट संभव, आय में वृद्धि , तनाव व मानसिक परेशानी भी हो सकती है।
मीन : सीने की तकलीफ,माता को कष्ट,वाहन की क्षति ,सम्मान में अचानक कमी,अनियोजित खर्च से आप परेशान हो सकते हैं ।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
अपना राशिफल जाने
धर्म की अगली ख़बर पढ़ें
Solar Eclipse Rashifal Surya Grahan Horoscope
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें