9000 रुपये सस्ते हुए इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर, 90KM तक मिलती है रेंज

FAME-II सब्सिडी स्कीम में बदलाव के बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनियां अपने मॉडल्स की कीमत में कटौती कर रही हैं। स्वदेशी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ampere ने भी अपने दो स्कूटर्स की कीमत घटा दी है।...

Vishal Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Fri, 18 Jun 2021, 08:37:PM

FAME-II सब्सिडी स्कीम में बदलाव के बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनियां अपने मॉडल्स की कीमत में कटौती कर रही हैं। स्वदेशी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ampere ने भी अपने दो स्कूटर्स की कीमत घटा दी है। कंपनी ने Ampere Zeal और Ampere Magnus की कीमत में 9000 रुपये की कटौती कर दी है। दोनों स्कूटर्स बुकिंग के लिए भी उपलब्ध हैं। जानते हैं इनकी नई कीमत और खासियत के बारे में:

क्या है नई कीमत
9000 रुपये की कटौती के बाद Ampere Zeal इलेक्ट्रिक स्कूटर को 59,990 रुपये और Ampere Magnus इलेक्ट्रिक स्कूटर को 65,990 रुपये में (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) खरीद सकते हैं। कटौती से पहले इनके दाम क्रमश: 68,990 रुपये और 74,990 रुपये थी। ये स्कूटर ली-आयन बैटरी, तीन साल की वारंटी और हाई-स्पीड फीचर्स के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें: ₹28 हजार सस्ती हुई Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक, 150KM तक की मिलेगी रेंज

Ampere Zeal की खासियत
इस स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किमी. प्रति घंटा की है। इसकी लीथियम आयन बैटरी को चार्ज होने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज होकर यह 85-90 किमी. तक चल जाता है। यह 11 सेकेंड से भी कम समय में 0 से 40 किमी./घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी बैटरी को भी आसानी से स्कूटर से निकाला जा सकता है। स्कूटर चार कलर ऑप्शन- चेरी रेड, ऑशन ब्लू, पर्ल व्हाइट और ब्लैक में आता है। 

यह भी पढ़ें: रेट्रो-लुक वाली Yamaha FZ-X बाइक भारत में लॉन्च, कीमत 1.17 लाख रुपये

Ampere Magnus की खासियत
इस स्कूटर की टॉप स्पीड भी 55 किमी. प्रति घंटा की है और इसे 0 से 40 किमी./घंटा की रफ्तार पकड़ने में 10 सेकेंड से भी कम समय लगता है। फुल चार्ज होकर यह 80 किमी. तक चल जाता है। इसमें स्टाइलिश सीट, कंफर्टेबल सीटिंग, ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस, और लंबा लेग रूम मिलता है। चोरी रोकने के लिए स्कूटर में एंटी-थेप्ट अलार्म का फीचर भी दिया गया है। 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
News Iconऑटो की अगली ख़बर पढ़ें
Electric Vehicles
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन