चीन पाक में सैन्य अड्डा बनाना चाहता है चीन

— पेंटागन की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है — भारत के लिए चिंता बढ़ाने

offline
चीन पाक में सैन्य अड्डा बनाना चाहता है चीन
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली
Mon, 7 Sep 2020 10:50 PM

— पेंटागन की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है

— भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाली रिपोर्ट

वाशिंगटन।एजेंसी

चीन पाकिस्तान में सैन्य अड्डा बनाने की फिराक में है। पेंटागन की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उसकी इस रिपोर्ट से भारत की चिंता बढ़ सकती है।

एक अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अपना सैन्य अड्डा बनाने के लिए जिन देशों को चुना है, उनमें पाक भी शामिल है। पेंटागन ने चीनी सेना की वर्तमान क्षमता और भविष्य की तैयारियों पर वार्षिक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट को पिछले हफ्ते ही जारी की गई है। पेंटागन 20 साल से चीन की सैन्य ताकत पर यह वार्षिक रिपोर्ट जारी कर रहा है। इसके मुताबिक चीन दूसरे देशों में भी अपना मजबूत सैन्य ढांचा खड़ा करना चाहता है, ताकि वह दूर रहते हुए भी जरूरत पड़ने पर अपनी सैन्य ताकत दिखा सके। चीन अफ्रीका के छोटे-से देश जिबूती में अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा बना चुका है। अपनी वायुसेना, नौसेना व थल सेना की मदद के लिए अब वह कुछ अन्य देशों में सैन्य अड्डा बनाने की फिराक में है। इसके लिए चीन ने म्यांमार, थाइलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, सेशेल्स, तंजानिया, अंगोला और तजाकिस्तान पर नजरें गड़ा रखी हैं।

पाक से गुजर रहे वन बेल्ट, वन रोड प्रोजेक्ट के तहत चीन पाइपलाइन और बंदरगाह का निर्माण भी कर रहा है। चीन को डर है कि मलक्का की खाड़ी जैसे रणनीतिक जलमार्गो से ऊर्जा संसाधनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। यहां कभी भी उसका रास्ता रोका जा सकता है। इसी कारण चीन वैकल्पिक रास्ते के निर्माण में जुटा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

NCR की अगली ख़बर पढ़ें
Tajikistan Pentagon Angola China
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें