पत्नी संग जुड़वां बच्चों के कत्ल की साजिश, राजस्थान के झालावाड़ में पति ने डॉक्टर को दिया था ऐसा ऑफर

राजस्थान के झालावाड़ में एक युवक ने अपने जुड़वां बच्चों को पैदा होने से पहले ही मार डालने की साजिश रची। गर्भवती पत्नी की कोख में ही बच्चों की हत्या के लिए उसने डॉक्टर को दो लाख रुपए तक ऑफर कर दिए थे।...

offline
पत्नी संग जुड़वां बच्चों के कत्ल की साजिश, राजस्थान के झालावाड़ में पति ने डॉक्टर को दिया था ऐसा ऑफर
Deepak लाइव हिंदुस्तान , झालावाड़
Fri, 21 Jan 2022 5:33 PM

राजस्थान के झालावाड़ में एक युवक ने अपने जुड़वां बच्चों को पैदा होने से पहले ही मार डालने की साजिश रची। गर्भवती पत्नी की कोख में ही बच्चों की हत्या के लिए उसने डॉक्टर को दो लाख रुपए तक ऑफर कर दिए थे। युवक ने डॉक्टर से बोला था कि सीजेरियन के दौरान ही पत्नी और जुड़वां बच्चों को मौत के घाट उतार देना। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर आरोपी पति फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में टीम गठित कर दी है।

डॉक्टर ने लगाई थी लताड़
डॉक्टर अखिलेश मीणा ने बताया कि 19 जनवरी की शाम करीब पांच बजे मंगल सिंह लोहार ने उन्हें फोन किया था। फोन पर बातचीत के दौरान मंगल ने डॉक्टर से कहाकि उसकी पत्नी गर्भवती है। साथ ही उसने यह भी बताया कि पत्नी के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं। उसने डॉक्टर को अपनी पत्नी को सीजेरियन डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती करने की बात कही। इसके बाद मंगल सिंह ने जो कहा, उसे सुनकर डॉक्टर भी शॉक्ड रह गए। मंगल सिंह ने अपनी पत्नी और कोख में पल रहे बच्चों को मारने के लिए डॉक्टर को 2 लाख रूपए की सुपारी दे डाली। इसके बाद डॉक्टर ने मंगल सिंह तो फोन पर ही लताड दिया और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। 

युवक की तीसरी पत्नी, पहले दो छोड़ चुकीं
मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि मंगल सिंह पिड़ावा का रहने वाला है और उसकी यह तीसरी पत्नी है। इससे पहले मंगल की दो शादियां हो चुकी हैं दोनों ही पत्नियों ने उसे छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मंगल सिंह लोहार के खिलाफ पत्नी और बच्चों की हत्या की सुपारी देने का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान की अगली ख़बर पढ़ें
Rajsthan Crime News On Livehindustan Conspiracy Latest Hindi News
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें