Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Deepika Padukone admitted breach candy hospital after feeling uneasiness

दीपिका पादुकोण की तबीयत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपिका को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें तुरंत अस्तपाल ले जाया गया।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 27 Sep 2022 08:17 PM
हमें फॉलो करें

दीपिका पादुकोण की तबीयत अचानक से फिर से बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपिका को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें तुरंत अस्तपाल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की शाम को दीपिका अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनके कई टेस्ट किए गए जिसमें उन्हें आधा दिन लग गया। अभी उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। दीपिका के टीम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन अभी आधिकारिक रूप से इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

हाल ही में खराब हुई थी तबीयत


करीब एक महीने पहले भी दीपिका की तबीयत खराब हुई थी। उस वक्त वह हैदराबाद में फिल्म ’प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रही थीं। तब उनकी दिल की धड़कनें बढ़ गई थीं। उस वक्त दीपिका को कामिनेनी अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया गया था और लगभग आधे दिन वह अस्पताल में रही थीं।

प्रोड्यूसर ने बताया था रूटीन चेकअप

 

दीपिका की तबीयत जब हैदराबाद में खराब हुई थी तो फिल्म के प्रोड्यूसर ने इससे इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थीं। इसकी वजह थी कि वह कोविड-19 से कुछ समय पहले ही रिकवर हुई थीं।

आने वाली फिल्में


दीपिका की आने वाली फिल्मों में ‘पठान’ है। वह शाहरुख खान के अपोजिट हैं। उनके अलावा जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा दीपिका, ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ कर रही हैं। ‘प्रोजेक्ट के’ में वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ हैं।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें